भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ कर्नाटक चुनाव के एंबेसडर है, लेकिन इस बार वह खुद ही अपना वोट नहीं ड़ाल पाएंगे. बता दें कि कर्नोटक में दूसरे चरण में वोट 18 अप्रैल को ड़ाले जाएंगे. लेकिन इस बार राहुल अपना वोट नहीं ड़ाल पाएंगे. इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि उन्होंने अपना घर बदला था जिसके बाद उनका वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया था. जिसके बाद वह जहां पर रहे हैं वहां से अपना नाम नहीं बढ़वा पाए, जिसके कारण वह इस बार वोट नहीं ड़ाल पाएंगे.

कर्नाटक में सड़कों पर जगह-जगह राहुल के पोस्टर दिख जाएंगे. इन पोस्टरों के माध्यम से राहुल अपील करते हुए दिखते हैं कि ‘लोकतंत्र की जीत के लिए मतदान करें’, लेकिन इस साल चुनाव में राहुल अपने ही मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे.
नए वोटर लिस्ट में जुड़ने के लिए फाॅर्म 6:
बता दें कि जब वह इंदिरानगर के आवास से दूसरी जगह शिफ्ट हुए तो उन्होंने इंदिरानगर से वोट हटवाने के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद उनका वोट वहां से नाम हटा दिया गया था. लेकिन वह जहां पर इस समय रह रहे है. वहां पर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन नहीं कर पाए. अंततः उनका नाम नहीं जुड़ सका. जिससे वह इस बार लोकसभा चुनाव में वोट नहीं ड़ाला पाएंगे.

माथीकेर सब-डिविजन की असिस्टेंट इलेक्ट्रॉल रिटर्निंग ऑफिसर रूपा ने कहा कि
“हम लोग उनका नाम बढ़ाने के लिए उनके आवास पर गए थे, लेकिन वहां जाने के बाद ये जानकारी हुई कि वह इस समय विदेश में है. जिसके बाद उनका नाम नहीं जोड़ा सका.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.
The post जनरल लोकसभा चुनाव में राहुल द्रविड़ नहीं ड़ाल पाएंगे वोट, ये रही वजह appeared first on Sportzwiki.