Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलकाता में नोर्टजे की जगह शामिल हुए कैली

कोलकाता, 11 अप्रैल: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने चोटिल तेज गेंदबाज एनरिच नार्टजे के स्थान पर आस्ट्रेलिया के मैथ्यू कैली को शामिल किया है।

‘क्रिकइंफो’ के अनुसार, दाए हाथ के तेज गेंदबाज कैली ने वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 16 फर्स्ट क्लास और पांच लिस्ट-ए मैच खेले हैं। उन्होंने 2017 में घरेलू क्रिकेट में अपना पर्दापण किया था।

कैली ने पर्थ स्कोर्चस के लिए 12 टी-20 मुकाबले भी खेले हैं जिसमें उन्होंने 7.43 की इकोनॉमी रेट के साथ कुल 19 विकेट चटकाए हैं। उन्हें अंत के ओवरों का अच्छा गेंदबाज माना जाता है।

मार्क वॉ का मानना है कि अगर आस्ट्रेलिया का कोई बड़ा गेंदबाज विश्व कप से पहले चोट से नहीं उबर पाता है तो कैली टीम को हिस्सा हो सकते हैं।

कैली के शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वोले मुकाबले से पहले कोलकाता की टीम से जुड़ने की संभावना है।

The post कोलकाता में नोर्टजे की जगह शामिल हुए कैली appeared first on Sportzwiki.