Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने डेब्यू मैच में मैन ऑफ द मैच बने हैरी गर्ने ने बताया अपनी सफलता का राज

आईपीएल 2019 में आज सुपर संडे के दो मुकाबले थे. पहला मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम कर लिया. वहीं दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान की टीम ने स्टीव स्मिथ के 73 रनों की मदद से राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 139 रन बनाए.

मैन ऑफ द मैच हैरी गर्ने ने कही ये बात 

राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही. कोलकाता के लिए डेब्यू करने वाले हैरी गर्ने ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए. ये खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए 10 वनडे मैच और 2 टी-20 मैच खेले हैं. वनडे में उन्होंने 11 विकेट वहीँ टी-20 में 3 विकेट अपने नाम किए हैं.

उन्होंने कहा,

“यह एक ऐसी पिच थी जो मेरे कटर विकल्पों के अनुकूल थी, इसलिए मेरा डेब्यू करने के लिए बहुत अच्छा था.मैं अपनी विविधताओं पर और अपने यॉर्कर पर कड़ी मेहनत करता हूं और उन्हें कठिन परिस्थितियों में रखना अच्छा लगता है”

“हालांकि मैंने आज रात इसका इस्तेमाल नहीं किया. मैं एक नॉक बॉल पर काम कर रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह आईपीएल के दौरान तैयार होगी, शायद कहीं इंग्लिश समर में मैं इसका इस्तेमाल करूं”

राजस्थान रॉयल्स अब अपना अगला मैच 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. चेन्नई की टीम इस आईपीएल शानदार प्रदर्शन कर रही है. जब कोलकाता की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तब क्रिस लिन ने 32 गेंद पर 50 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

3 छक्के और 6 चौके लगाए क्रिस लिन ने

इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए. राजस्थान को 9वों ओवर की तीसरी गेंद पर पहली सफलता हासिल हुई. खतरनाक लय में दिख रहे सुनिल नरेन को श्रेयस गोपाल ने स्मिथ के हाथों कैच कराया. नरेन 3 छक्के और 6 चौके की मदद से 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके

The post अपने डेब्यू मैच में मैन ऑफ द मैच बने हैरी गर्ने ने बताया अपनी सफलता का राज appeared first on Sportzwiki.