कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली है। टीम ने अपने चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की विस्फोटक पारी के बदौलत 205 रन बना दिए। इसके बावजूद केकेआर ने 5 गेंद बाकि रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
आंद्रे रसेल की विस्फोटक बल्लेबाजी

कोलकाता नाईट राइडर्स को अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 53 रनों की जरूरत थी और उनके 5 विकेट बचे हुए थे। आंद्रे रसेल ने 13 गेंद पर 48 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
उन्होंने 18वें ओवर में 23 रन बनाये वहीं टिम साउदी के 19वें ओवर में उन्होंने 29 रन ठोक दिए। इसके बाद अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए सिर्फ एक रनों की जरूरत थी। शुभमन गिल ने औपचारिकता पूरी कर टीम को जीत दिला दी।
शाहरुख़ खान ने की तारीफ

कोलकाता नाईट राइडर्स की इस जीत के बाद फ्रेंचाइजी के सह मालिक शाहरुख़ खान ने आंद्रे रसेल की जमकर तारीफ की। अभी तक टीम को मिली तीनों जीतों में रसेल मैन ऑफ द मैच रहे हैं। किंग्स खान ने ट्विटर पर लिखा
And you guys in the Dugout who said game/set/& match……u may know your cricket but you don’t know @Russell12A !!! WOW u CHAMPION. This calls for Wine my MuscleMan!
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 5, 2019
शानदार फॉर्म में रहे हैं

आईपीएल के इस सीजन में आंद्रे रसेल शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने इस सीजन खेले चार मैचों में 207 रन बनाये हैं। उन्होंने ये रन सिर्फ 77 गेंद में 268 की स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। इसमें 22 छक्के भी शामिल हैं।
यही वजह है कि कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। टीम को अभी तक एक ही मैच में हार मिली है। उस मैच के सुपर ओवर में रसेल को कगिसो रबाडा ने बोल्ड कर दिया था और टीम को 3 रनों से हार मिली।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post बॉलीवुड के बादशाह ने क्रिकेट के बाहुबली के लिए कही ये बात appeared first on Sportzwiki.