Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीन युवा भारतीय तेज गेंदबाज के करियर से खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद!

सनराइजर्स हैदराबाद इस समय आईपीएल के 12 वें संस्करण में शानदार प्रदर्शन कर रही है. हैदराबाद की टीम में कई प्रतिभासाली खिलाड़ी हैं. जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. टीम की अगर तेज गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन इस सीजन कोई खास नहीं रहा है. वहीं इस टीम के एक और तेज गेंदबाज संदीप शर्मा भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

टीम के पास ऐसे भारतीय तेज गेंदबाज हैं. जो आईपीएल से लेकर भारतीय टीम तक शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. लेकिन हैदराबाद की टीम इन खिलाड़ियों को मौका नहीं दे रही है. आइए ऐसे ही तीन तेज गेंदबाज के बारे में हम आपको बताते हैं.

3. टी नटराजन 

इस तेज गेंदबाज को हैदराबाद की टीम ने 40 लाख रुपए में अपनी टीम में लिया था. उन्होंने घरेलु क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 27 साल के इस तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से तमिलांडू प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया था. लेकिन हैदराबाद की टीम अभी तक इस खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दी है.

हैदराबाद के लिए जितने भी तेज गेंदबाज अभी खेल रहे हैं. उनमे किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में इस खिलाड़ी को मौका देना चाहिए.

2. बेसिल थम्पी

आईपीएल से अपनी प्रतिभा का लोहा मनाने वाला केरल के इस तेज गेंदबाज को भी हैदराबाद की टीम मौका नहीं दे रही है. पिछले सीजन भी इस खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं मिले थे. गुजरात लायंस के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा को दिखाया था. इस सीजन इस खिलाड़ी को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है.

1. खलील अहमद

हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज को भारतीय टीम में चुना जा चूका है. वो इस समय विश्व कप के लिए चौथे गेंदबाज के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे हैं. इस खिलाड़ी के प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने जो अपना आखिरी टी-20 सीरीज खेला था.

वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. लेकिन इस खिलाड़ी को हैदराबाद एक भी मैच में अब तक मौका नहीं दे पाई है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post तीन युवा भारतीय तेज गेंदबाज के करियर से खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद! appeared first on Sportzwiki.