आज हम आपको क्रिकेट जगत के बारे में एक बताने जा रहे रहे हैं . भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा इस समय आईपीएल के सबसे लोकप्रिय हिंदी कमेंटेटर बन चुके हैं. आकाश चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही अपनी आईपीएल टीम का चुनाव किया था. आकाश चोपड़ा की ये टीम देखने में इतनी मज़बूत नज़र आ रही है कि इस टीम को हराना लगभग नामुमकिन ही लग रहा है.
आकाश चोपड़ा ने इस टीम में क्रिस गेल और रोहित को ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया है. आकाश चोपड़ा ने तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली को चुना है वहीं चौथे स्थान पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एबी डी विलियर्स को दी है.

कोहली के टीम में रहने के बावजूद आकाश चोपड़ा ने धोनी को टीम का कप्तान बनाया है वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी धोनी को ही दी गई है.

आकाश चोपड़ा ने इस टीम में आलराउंडर के तौर पर ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण को चुना है और गेंदबाज के तौर पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और हरभजन सिंह को टीम में जगह दी है.

IPL 2019 के 18वें मैच के दौरान चेन्नई की बल्लेबाजी के वक्त मैच की कमेंट्री कर रहे पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की एक भविष्यवाणी भी काफी सटीक साबित हुई थी . चोपड़ा ने ट्वीट कर बताया कि चेन्नई का पहला विकेट गिरने ही वाला है और इसके ठीक तीन मिनट के बाद ही शेन वॉटसन आउट हो गए। अब आकाश का ये ट्वीट काफी सुर्खियों में आ गया है। क्रिकेट फैंस का ध्यान जब इस ट्वीट की तरफ गया तो कईयों ने उन्हें कमेंट्री छोड़कर ज्योतिषी बनने की सलाह तक दे डाली थी .आकाश चोपड़ा की इस आईपीएल टीम को टक्कर देने के लिए आप किन 11 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारना चाहेंगे ? अपना जवाब कमेंट में लिखें.
Herald