Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वोक्स के लिए एशेज से अहम है विश्व कप खिताब

लंदन, 8 अप्रैल: इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने कहा है कि अगर उन्हें घर में एशेज सीरीज और विश्व कप जीत में से किसी एक को चुनना होगा तो वह विश्व कप की खिताबी जीत को चुनेंगे।

वोक्स ने कहा कि एशेज का आयोजन घर में लगातार होता रहता है लेकिन विश्व कप काफी वर्षों बाद इंग्लैंड आ रहा है और इसलिए वह विश्व कप जीत को ज्यादा प्राथमिकता देंगे।

अंग्रेजी अखबार ‘द डेली मेल’ वोक्स के हवाले से लिखा है, “अगर यह जीने मरने का सवाल है और मुझे किसी एक को चुनना होगा तो मैं विश्व कप को चुनूंगा क्योंकि घर में विश्व कप आसानी से नहीं आता और ना ही हमारे पास मौजूदा टीम जैसी टीम हो सकती है।”

उन्होंने कहा, “मैंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में अपनी पहली सीरीज-2013 में सिर्फ एक मैच खेला है, उस साल हम वह सीरीज जीते थे। घर में लॉर्ड्स के मैदान पर विश्व कप ट्रॉफी उठाने का मौका आसानी से नहीं आता। इस तरह का मौका गंवाने के लिए बहुत बड़ा है।”

इंग्लैंड ने 2005 के बाद से कभी भी घर में एशेज सीरीज नहीं गंवाई है, लेकिन इस दौरान उसे विश्व कप की मेजबानी का मौका नहीं मिला था। इंग्लैंड ने 1999 में आखिरी बार विश्व कप की मेजबानी की थी। उसने हालांकि 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी जरूर की थी लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई थी।

The post वोक्स के लिए एशेज से अहम है विश्व कप खिताब appeared first on Sportzwiki.