नोएडा, 5 अप्रैल: नवोदित खिलाड़ियों के लिए देश की पहली स्वतंत्र क्रिकेट लीग फेरिट क्रिकेट बैश (एफसीबी) ने यहां में अपने ट्रायल का पहला दिन पूरा किया और खिलाड़ियों को अगले दौर के लिए चुना गया।
नोएडा में ट्रायल शुक्रवार से शुरू हुए। यह रविवार तक सेक्टर 132 में स्थित जेबीएम ग्लोबल स्कूल में जारी रहेंगे।
दिल्ली में शुक्रवार को ट्रायल का दूसरा दिन था। ट्रायल पहाड़गंज के रेलवे कॉलोनी स्थित करनैल सिंह स्टेडियम में हुए जहां बड़ी तादाद में प्रतिभागियों का चयन किया गया। दिल्ली में सोमवार तक यह ट्रायल चलेगा।
दूसरी ओर, लखनऊ में भी शुक्रवार को ट्रायल हुआ। यह रविवार तक लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्थित पार्थ रिपब्लिक में जारी रहेगा।
एफसीबी ने ऐसे सभी प्रतिभागियों को संपूर्ण क्रिकेट किट उपलब्ध कराया, जो अपने साथ क्रिकेट गियर या किट लाने में असमर्थ थे।
चयनित खिलाड़ियों को अगले राउंड (फेज 2 क्लिनिक्स) में प्रतियोगिता करने का अवसर मिलेगा जहां से राज्य स्तरीय क्रिकेट टीमों में शामिल करने के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों को चुना जाएगा।
मुथैया मुरलीधरन, क्रिस गेल, जहीर खान और प्रवीण कुमार जैसे क्रिकेटर इन खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके सभी मैचों का प्रमुख स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। विजेता टीम को आस्ट्रेलिया में स्थानीय क्लब टूर्नामेंट खेलने का मौका मिलेगा।
पूर्व क्रिकेटर और एफसीबी के मेंटर जहीर खान ने कहा, “युवा खिलाड़ियों में प्रतिबद्धता, गंभीरता और समर्पण भाव देखकर ताज्जुब होता है। उन्होंने पूरे ट्रायल के दौरान जबर्दस्त जज्बा और उत्साह दिखाया है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने शानदार कौशल और क्षमता प्रदर्शित किया जिन्हें देखकर लगा कि उन्हें इन युवा खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिए प्रशिक्षित किया जा सकता है।”
पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अपना अनुभव बताया, “इन युवाओं के जज्बे को देखना हमारे लिए महान अनुभव है। यह सफर तो अभी शुरू हुआ है और जल्द ही दुनिया भारत के इन नौसिखिया क्रिकेटरों की प्रतिभा से अवगत होगी। मैं इस मुहिम का हिस्सा बनकर गर्व करता हूं।”
बॉलीवुड अभिनेता और एफसीबी के सह-संस्थापक सुनील शेट्टी ने कहा, “इस ट्रायल की घोषणा के बाद से ही हमने खिलाड़ियों में जबर्दस्त उत्साह देखा है। इस मुहिम से साबित हो गया कि देश के हर कोने में ऐसी असाधारण प्रतिभाओं की भरमार है जो बस सुनहरे अवसर का इंतजार कर रही है। मुझे भरोसा है कि एफसीबी न सिर्फ इन उत्साही खिलाड़ियों के लिए उचित प्लेटफॉर्म बनेगा बल्कि दर्शकों के लिए भी यह लीग एक ब्लॉकबस्टर मनोरंजन साबित होगा।”
The post नोएडा में एफसीबी ट्रायल का पहला दिन संपन्न appeared first on Sportzwiki.