Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से पहले केदार जाधव को आईपीएल में कुछ अच्छी पारियां खेलनी होगी: भावे

मुंबई
महाराष्ट्र रणजी टीम के कोच सुरेन्द्र भावे इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि केदार जाधव इंडियन प्रीमियर लीग में लय हासिल कर लेंगे जिससे आईसीसी विश्व कप में जाने से पहले उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जाधव का चयन विश्व कप के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में हुआ है और वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल रहे हैं। भावे ने कहा कि मैं इस बात लेकर आश्वस्त हूं कि वह चेन्नई सुपरकिंग्स के मैचों पर पूरा ध्यान दे रहा है ताकि लय हासिल कर सके जिससे विश्व कप में जाने से पहले वह सहज महसूस करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह तक वह अच्छे फार्म में था। सिर्फ दो या तीन पारियों की बात है जिससे वह फिर से लय में आ जाएगा।