Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के प्लेऑफ मैचो को लेकर चेन्नई को लग सकता है एक बड़ा झटका

आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ हैं की आईपीएल के मैच शुरू हो गयें हैं और प्लेऑफ के मैच कहाँ होंगे ये अभी तक पक्का नहीं हो पाया है. बीसीसीआई और आईपीएल के आयोजक अभी तक प्लेऑफ के मैच कहाँ कराने हैं. इस बात पर विचार कर रहें हैं.

गत विजेता टीम को मिलते हैं प्लेऑफ के 2 मैचो के आयोजन की जिम्मेदारी

आईपीएल के नियमों के अनुसार गत विजेता टीम को एक फायदा मिलता हैं. इसमें होता है की गत विजेता टीम को प्लेऑफ के होने वाले मैचो में से कोई भी 2 मैच अपने घरेलू मैदान पर आयोजित करने का मौका होता है.

पिछली बार आईपीएल के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बनी थी. तो नियम के अनुसारचेन्नई की टीम को भी प्लेऑफ के 2 मैचो को आयोजित करने का मौका मिलना चाहिए लेकिन इस बार आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है.

चेन्नई के स्टेडियम में 2 स्टैंड हैं खराब, वहाँ नहीं बैठते है दर्शक

चेन्नई के स्टेडियम चेपॉक में इस समय 2 दर्शकों के बैठने वाले स्टैंड पर इस समय मरम्मत का काम चल रहा है. इस कारण उस स्टैंड पर अभी कोई भी दर्शक नहीं बैठ कर मैच नहीं देख सकता है.

इसी कारण आईपीएल के मैचो का प्रसारण कर रहे ब्रॉडकास्टर भी नहीं चाहते की प्लेऑफ का कोई भी मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कराया जाय. आईपीएल के प्लेऑफ मैचो के निर्धारण करने के लिए आज सुप्रीमकोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति की दिल्ली में बैठक हैं.

बीसीसीआई के अधिकारियो ने कहा कि

” ये एक सामान्य बैठक है. जिसमे हम आईपीएल के प्लेऑफ के होने वाले मैचो के स्थान निर्धारण करने का फैसला करेंगे. खाली स्टैंड देखने में कभी भी अच्छे नहीं लगते इसलिए हम नहीं चाहते हैं, कि ये मैच चेन्नई में कराये जाय. पिछले 8 साल में ये पहली बार की आईपीएल के प्लेऑफ के मैचो के आयोजन स्थल का निर्धारण में इतनी देरी हुई हैं.” 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

 

The post आईपीएल के प्लेऑफ मैचो को लेकर चेन्नई को लग सकता है एक बड़ा झटका appeared first on Sportzwiki.