Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तानी से हटाये गए लसिथ मलिंगा श्रीलंका की विश्व कप टीम में

कोलंबो
कप्तान के तौर पर हटाये गए तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को विश्व कप के लिये श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है । मलिंगा की जगह टेस्ट कप्तान दिमुथ करूणारत्ने को कमान सौंपी गई है जिन्होंने 2015 विश्व कप से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। श्रीलंका क्रिकेट के प्रमुख शम्मी सिल्वा ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि वह देश के लिये खेलेगा। ऐसी अटकलें थी कि कप्तानी छिनने के बाद वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। चयन समिति के प्रमुख असांथा डिमेल ने कहा कि मैने फोन पर उससे बात की है और उसे कारण भी बताये। श्रीलंका को विश्व कप में पहला मैच एक जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। श्रीलंका की विश्व कप टीम में करूणारत्ने के अलावा जीवन मेंडिस, मिलिंदा सिरिवर्धने , जैफ्री वेंडरसे की भी वापसी हुई है । 

विश्व कप के लिये श्रीलंकाई टीम
दिमुथ करूणारत्ने (कप्तान), लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, तिसारा परेरा, कुसाल जनिथ परेरा, धनंजय डिसिल्वा, कुसाल मेंडिस, इसुरू उदाना, मिंिलदा सिरिवर्धने, अविष्का फर्नांडो, जीवन मेंडिस, लाहिरू तिरिमन्ने, जैफ्री वेंडरसे, नुवान प्रदीप और सुरंगा लकमल ।