Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेन स्टोक्स ने इस युवा भारतीय बल्लेबाज को बताया अपना पसंदीदा और भविष्य का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नये खिलाड़ियों का जन्म होता है, जो अपने बलबूते टीम में जगह भी बनाने में सफल हो पाते है. आईपीएल ने ऐसे कई खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जिसके बाद वो राष्ट्रीय टीम में भी शामिल हुए हैं. आईपीएल को प्रतिभाओं के उत्पादन की जन्स्थली माना जाता है. और आईपीएल उनके कौशल को तेज करने में मदद प्रदान करता है.

इस युवा बल्लेबाज को बताया अपनी पसंदः

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल में भारतीय प्रतिभा को देखा है, जो उनके लिए दुनिया को अपनी क्षमता दिखाने का एक मंच है. स्टोक्स ने ट्विटर पर अपने पसंदीदा युवा भारतीय बल्लेबाजों को कई में से चुना.

उन्होंने दिल्ली कैपिटल के पृथ्वी शॉ, और संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी का नाम अपने फ्रेंचाइज़ी राजस्थान रॉयल्स से लिया. उन्होंने लिखा, “पृथ्वी, सैमसन और त्रिपाठी मेरे पसंदीदा युवा भारतीय बल्लेबाज हैं।”

पृथ्वी, सैमसन और त्रिपाठी मेरे पसंदीदा युवा भारतीय बल्लेबाज हैं .उनका यह ट्वीट दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मैच में टिम साउदी को आउट करने के बाद आया. युवा शॉ ने लगातार पांच चौके लगाए, हालांकि, पांचवां लेग बाई था. जिसने खेल की गति को पूरी तरह से बदल दिया.

शॉ इससे पहले भी केकेआर के खिलाफ 99 रनों की अहम पारी खेल चुके है. जबकि संजू सैमसन ने इस सीजन की शुरुआत में अपना दूसरा आईपीएल शतक जमाया था.

राहुल त्रिपाठी शीर्ष पर अपनी इच्छित बल्लेबाजी स्थिति में बल्लेबाजी करने के लिए नहीं मिलते हैं. शुरुआती मौकों पर उनको दम दिखाते हुए देखा गया है. वह विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है. दिल्ली इस समय दिलोंजान से खेलती हुई नजर आ रही है.

दिल्ली इस बार नाम चेंज करने के साथ ही अपने आपको भी चेंज करने में सफल साबित कर पाई है, जो अभी तक के मैचों में देखने को मिला है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post बेन स्टोक्स ने इस युवा भारतीय बल्लेबाज को बताया अपना पसंदीदा और भविष्य का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.