Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

निजी कारणों से इंग्लैंड दौरे से स्वदेश लौटेंगे शोएब मलिक

लाहौर
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक निजी कारणों से इंग्लैंड के मौजूदा दौरे से 10 दिन के लिए स्वदेश लौटेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीसीबी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम प्रबंधन ने शोएब मलिक को छुट्टी दी है जिससे कि वह स्वदेश लौटकर घरेलू मुद्दे से निपट सके। उसके 10 दिन में टीम से जुड़ने की संभावना है। बोर्ड ने हालांकि इस अनुभवी क्रिकेटर को इस तरह की छुट्टी देने का कारण साफ नहीं किया। बयान के अनुसार पीसीबी आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा और सभी संबंधित लोगों से शोएब की निजता के सम्मान की उम्मीद करता है। मलिक पाकिस्तान की टीम का हिस्सा हैं जो 30 मई से विश्व कप से पहले पांच मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलने गई है। नार्थम्पटनशर के खिलाफ पाकिस्तान के दूसरे घरेलू मैच से कुछ घंटों पहले यह घोषणा हुई है। इस ब्रेक के कारण मलिक इंग्लैंड के खिलाफ पांच मई को एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय और आठ मई को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे।