Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में बैठे गांगुली

कोलकाता
हितों के टकराव की चर्चा से बेफिक्र दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान मेहमान टीम के डगआउट में बैठे। दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार के रूप में गांगुली ने अभ्यास सत्र में भी सक्रिय भूमिका निभायी थी और वह ईडन गार्डन्स पर मैच के दौरान भी उसी के डगआउट में बैठे। गांगुली ने इससे पहले आईपीएल फें्रचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष की अपनी दोहरी भूमिका पर हितों के टकराव के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता। मैं इस बारे में नहीं सोचता। मैं दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर खुश हूं और उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैंने वास्तव में कभी इस बारे में नहीं सोचा।