Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेविड वार्नर होंगे बाहुबली फिल्म की अगली कड़ी के हीरो, पोस्टर हुआ रिलीज!

आईपीएल के 12 वें संस्करण में इस बार सबसे बढ़िया टीम की अगर बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इस सीजन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शानदार वापसी की है. पिछले सीजन बॉल टेम्परिंग की वजह से ये खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर था.

बाहुबली फिल्म की अगली कड़ी में हीरो होंगे डेविड वार्नर!

बाहुबली फिल्म को आज कौन नहीं जानता है. इस फिल्म ने पूरे देश में रिलीज के बाद तहलका मचा दिया था. अब इस फिल्म की अगली कड़ी में डेविड वार्नर आ रहे हैं. ऐसा खुद वार्नर ने कहा है, अगर आपको यकीन नहीं तो ये वीडियो देख लीजिए.

यहाँ देखें वीडियो 

इस वीडियो के बाद हैदराबाद की टीम ने इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया. साथ ही बाहुबली फिल्म के तरफ से इस बात को कन्फर्म किया गया. उन्होंने लिखा डेविड हम तैयार हैं आप फिल्म में क्या बनेंगे बाहुबली या भलाल देव आप बता दें.

यहाँ देखें फिल्म का पोस्टर 

जबसे इस खिलाड़ी ने प्रोफेशनल क्रिकेट में जिस तरह की वापसी की है, लगता ही नहीं कि वह एक साल के लिए प्रतिबंधित थे. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने 55 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्‍कों की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली.

यहाँ देखें फिल्म द्वारा किया गया ट्वीट 

सनराइजर्स हैदराबाद के इस सीजन के पहले मैच और दूसरे मैच में भी डेविड वार्नर ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं. केकेआर के खिलाफ उन्होंने 85 रन और फिर दूसरे मैच में राजस्‍थान खिलाफ 69 रन बनाए थे. आज इस टीम का मैच दिल्ली कैपिटल्स से है. उम्मीद होगी ये बल्लेबाज आज भी बेहतरीन पारी खेल टीम को एक बार फिर जीत दिलाए.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post डेविड वार्नर होंगे बाहुबली फिल्म की अगली कड़ी के हीरो, पोस्टर हुआ रिलीज! appeared first on Sportzwiki.