Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज का मैच जीतकर चेन्नई करेगी प्लेऑफ में प्रवेश!

खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का 33वां मुकाबला बुधवार को राजीव गांधी स्टेडियम पर रात 8 बजे से खेला जाएगा। आज के मैच में चेन्नई की जीत उसको प्लेऑफ में जाने का रास्ता खोल देगी तो दूसरी तरफ हैदराबाद भी मैच जीतकर अपने अंक बढ़ाने का प्रयास करेगी। हाला की इस सीजन में चेन्नई के प्रदर्शन को देखकर लग रहा है की वह इस बार पहली टीम होगी जो सबसे पहले प्लेऑफ में प्रवेश करेगी।


चेन्नई ने 8 में से 7 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है और अभी तक एक मैच में उसको हार मिली है। सनराइजर्स पिछले लगातार 3 मैच हार चुकी है और उनके 7 मैच में 6 अंक हैं। अगर आज का मैच जीत जाती है तो वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी। इन दोनों टीमों का पिछला रिकॉर्ड देखा जाएं तो चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आता है। आज के मैच को जीतने के लिए हैदराबाद को गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी से भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा।


दोनों टीमें इस प्रकार हैं

चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केएम आसिफ, सैम बिलिंग्स, चैतन्य बिश्नोई, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, नारायण जगदीशन, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय, शेन वॉटसन, डेविड विली।

सनराइजर्स हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयर्स्टो, खलील अहमद, रिकी भुई,मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक।



Herald