Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई के लोकपाल ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को भेजा नोटिस

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का कॉफ़ी विद करण में हुआ विवाद पीछा नहीं छोड़ रहा। दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले सस्पेंड कर दिया गया था। उसके बाद न्यूजीलैंड सीरीज के बीच में जांच में देरी होने की वजह से दोनों को खेलने की अनुमति मिल गयी थी।

क्या था मामला?

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण में पहुंचे थे। वहां इस दोनों खिलाड़ियों में महिलाओं के बारे में कई आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद बवाल खड़ा हो गया था।

शो के ऑन एयर होने के समय दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे थे। बीसीसीआई ने मामला बढ़ता देख दोनों ही खिलाड़ियों को सस्पेंड करने का फैसला किया था।

भेजा गया नोटिस

बीसीसीआई ने कुछ दिनों पहले ही लोकपाल की नियुक्ति कर ली है। बीसीसीआई के लोकपाल सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज डीके जैन हैं। उन्होंने दोनों ही खिलाड़ियों को पेश होने के लिए नोटिस भेजा है।

पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा

“मैंने पिछले हफ्ते हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को नोटिस जारी किया है और उन्हें बयान देने के लिए कहा है। प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुसार, मुझे उनका पक्ष सुनने की जरूरत है। यह अब उन पर निर्भर है कि वे कब आना चाहते हैं।”

आईपीएल खेल रहे हैं दोनों

इस समय दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं वहीं हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।

अभी दोनों खिलाड़ियों ने यह साफ़ नहीं किया है कि वह कब लोकपाल के सामने अपना पक्ष रखना चाहते हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि दोनों खिलाड़ियों का पक्ष सुनने के बाद लोकपाल डीके जैन क्या फैसला लेते हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post बीसीसीआई के लोकपाल ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को भेजा नोटिस appeared first on Sportzwiki.