Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने इस क्रिकेटर को दिया फिल्म में काम करने का ऑफर, खिलाड़ी ने रखी ये शर्त

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने एक भारतीय क्रिकेटर को फिल्म में काम करने का न्योता दिया है। यह क्रिकेटर पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, युवराज सिंह या मौजूदा कप्तान विराट कोहली नहीं है, बल्कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर कु्रणाल पांड्या है।

अजय देवगन ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में तीन बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियंस की ओर से खेल रहे क्रुणाल पांड्या ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को विश किया था। ऑलराउंडर कु्रणाल पांड्या ने सोशल मीडिया पर अजय देवगन के साथ ली गई एक सेल्फी पोस्ट की। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था कि सिंघम सुपरस्टार और मेरे हमशक्ल आपको जन्मदिन की बधाई, मेरे प्रिय कलाकार अजय देवगन।

वैसे बॉलीवुड के स्टार कलाकार अजय देवगन सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय ऑलराउंडर कु्रणाल पांड्या के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें एक डबल रोल फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया।

इसके बाद मुम्बई इंडियंस के क्रिकेटर कु्रणाल पांड्या ने अजय देवगन के प्रस्ताव को पसंद किया, लेकिन फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता के सामने एक शर्त रख दी।

कु्रणाल पांड्या ने अजय देवगन के सामने शर्त रखी कि वह उनकी आईपीएल टीम मुम्बई इंडियंस को चीयर करने आएंगे तो वे फिल्म कर सकते हैं। गौरतलब है कि ऑलराउंडर कु्रणाल पांड्या ने हाल ही में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 42 रन की शानदार पारी की खेली थी। इसी पारी की मदद से मुम्बई चेन्नई का विजयी अभियान रोकने में सफल रही थी।