स्पोर्ट डेस्क।इस आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को लगातार 5वें मैच में हार का सामना करना पड़ा है और इसके बाद इस टीम के खिलाड़ियों पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। कल खेले गए मैच में आरसीबी ने कोलकाता के सामने 206 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया लेकिन इस लक्ष्य को भी आरसीबी बचा नहीं पाई और 5 विकेट से मैच हार गई। इस सीजन में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही इस टीम के कप्तान के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ नाम जुड़ गया है जो उनकी आईपीएल में नाकामी को बता रहा है ।
विराट को इस समय दुनिया का नंबर वन कप्तान कहा जाता है,लेकिन आईपीएल में उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड सबसे खराब कप्तानों की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गया है। कल का मैच हारने के बाद विराट कोहली की बतौर खिलाड़ी 86वीं हार हुई है और इसके कारण वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले खिलाड़ी बन हैं। अब हम अपको आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं और इस लिस्ट में सबसे ज्यादा भारतीय खिलाड़ी है। विराट को इस सीजन में कुछ नया करने के लिए सबसे पहले अपनी गेंदबाजी को लेकर कुछ नया करने का प्रयास करना होगा,क्योंकि अभी तक उनकी गेंदबाजी के कारण उनको मैच गंवाने पड़ रहे हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच जीत
विराट कोहली 168 86
रॉबिन उथप्पा 169 85
रोहित शर्मा 177 81
दिनेश कार्तिक 172 79
Herald