Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली-कोलकाता के बीच इडेन गार्डन में हुए मैच में सौरव गांगुली कर गये कुछ ऐसा, छीन सकता है कैब का अध्यक्ष पद

जस्टिस लोढ़ा की बीसीसीआई के सुधार के लिए बनाये गये नियमों के आने के बाद कोई भी बीसीसीआई से जुड़ा व्यक्ति दो पदों पर अपनी सेवा नहीं दे सकता है. सौरव गांगुली के दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार बनने के बाद ये मुद्दा एक बार से सामने आ गया है क्योंकी गांगुली बंगाल क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं.

बीसीसीआई लोकपाल ने गांगुली को भेजा नोटिस

बीसीसीआई जस्टिस डीके जैन ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को नोटिस भेजते हुए पूछा है की वो बंगाल क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की भूमिका के रूप में हितों के टकराव के मामले में अपनी  स्थिति स्पष्ट करें.

डीके जैन ने बताया की गांगुली के खिलाफ शिकायत आई, कि वो बंगाल क्रिकेट के अध्यक्ष रहते हुए ईडन गार्डन में हुए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में कैसे बैठ सकते हैं.

गांगुली को अपना जबाब भेजने के लिए मिले हैं सात दिन

जस्टिस जैन के कहा कि

“मैंने सौरव गांगुली से हितों के टकराव के मामले में की गयी शिकायत पर जवाब देने को कहा है. गांगुली को जवाब देने के लिए सात दिन दिए गये हैं.”

सौरव गांगुली पहले ही साफ़ कर चुके हैं, कि दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की भूमिका में आने से पहले ही मैंने प्रशासकों की समिति से सलाह ले ली थी.

सौरव गांगुली ने शिकायत मिलने पर कहा था कि

“इसमें बिलुकल भी हितों का टकराव नहीं है. मैंने पहले ही आईपीएल संचालन परिषद से इस्तीफा दे दिया था. मैंने इस भूमिका में आने से पहले प्रशासकों की समिति से बात कर ली थी.”

सौरव गांगुली पिछले पांच साल से बंगाल क्रिकेट बोर्ड के लिए काम कर रहें हैं. वो कैब के अध्यक्ष पद पर जगमोहन डालमिया के निधन के बाद से आसीन हैं.

The post दिल्ली-कोलकाता के बीच इडेन गार्डन में हुए मैच में सौरव गांगुली कर गये कुछ ऐसा, छीन सकता है कैब का अध्यक्ष पद appeared first on Sportzwiki.