भारत के उपकप्तान और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पैर की चोट के कारण किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच में नहीं खेले, लेकिन उनके मुंबई इंडियंस टीम के साथी खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने कहा कि यह सिर्फ एक “एहतियाती उपाय” था और वह टीम के लिए जल्द उपलब्ध रहेंगे.

विश्व कप टीम के चयन से पांच दिन पहले चोटिल होने के कारण, रोहित मंगलवार की ट्रेनिंग सत्र के दौरान पैर की ऐंठन के कारण पंजाब के मैच में इन्होंने टीम से बाहर रहने का फैसला लिया, इस मैच में टीम का नेतृत्व कर रहे कीरोन पोलार्ड ने मैच में बेहद आतिशी पारी खेली.
यह पहली बार था जब वह 11 सत्रों में आईपीएल खेल से चूक गए थे. कप्तान पोलार्ड ने कहा, “रोहित टीम के कप्तान हैं और यह टीम के लिए केवल एक एहतियाती उपाय था. उन्हें अगले गेम में वापस आना चाहिए.”
अगले मैच में टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे रोहित शर्माः
पोलार्ड ने 31 गेंदों पर 83 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 10 छक्के और तीन चौके लगे. उनकी इस विस्फोटक पारी के बदौलत ही टीम जीत के मुहाने तक पहुंच पाई. हार्दिक पंड्या ने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी की सराहना करते हुए कहा “दिल बहुत तेज धड़क रहा है, पोलार्ड एक लीजेंड हैं.”

एक व्यक्ति जो ऐसा कर सकता था, वह कीरोन पोलार्ड थे, और उन्होंने कर दिखाया कि उनके अंदर कितनी काबिलियत है.उन्होंने कहा कि
“मैच की स्थिति और समय को देखते हुए हम दोनों को ही पिच पर रुकना था, लेकिन मुझसे गेंद कनेक्ट नहीं हो सकी. पोलार्ड ये काम अच्छे से कर रहे थे और मैं बाहर बैठे हुए हुए सोच रहा था कि प्रति ओवर में 17 रन बनाने है, और इस काम को पोलार्ड ही अंजाम दे सकते है.”
हालाँकि अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर पोलार्ड के आउट होने के बाद, अल्जारी जोसेफ नें आखिरी गेंद पर दो रन लेकर टीम को जीत दिला दी.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.
The post किरोन पोलार्ड ने रोहित शर्मा की चोट पर दिया अपडेट, बताया कब तक कर सकेंगे मैदान पर वापसी appeared first on Sportzwiki.