Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जेसन बेहरेनडोर्फ ने कहा मै स्टार्क के साथ मिलकर जीता सकता हूँ ऑस्ट्रेलिया को विश्वकप

वर्ल्ड कप में अब 2 महीने से भी कम समय बचा है, तो इस समय हर खिलाड़ी की चाहत होती है, कि वो अपने देश का प्रतिनिधित्व करें और अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीते. ऐसी ही कुछ चाहत ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ की भी है. इस समय वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहें है.

आईपीएल के पर्दापण मैच में जेसन ने की शानदार गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेलें गये मैच में जेसन बेहरेनडोर्फ ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल पर्दापण किया और चेन्नई की टीम को 2 बड़े और शुरूआती झटके दिए. जेसन ने अंबाती रायडू और सुरेश रैना का विकेट लिया था.

मैच के बाद हुए प्रेस कांफ्रेस में जेसन ने कहा कि

” यहाँ पर किया गया अच्छा प्रदर्शन वर्ल्ड कप टीम में चयन के लिए मेरी मदद कर सकता है. मेरी मजबूती नए गेंद से स्विंग कराने की हैं. मैं बहुत खुश हूँ, कि मैंने काम बहुत अच्छे से किया. यहाँ अच्छा खेल कर मैं चयनकर्ता के दिमाग में रहूँगा.”

जेसन ने कहा मैं और स्टार्क एक साथ खेल सकते हैं

जेसन ने ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओ से कहा कि

“मैं और मिचेल स्टार्क एक साथ एक टीम में खेल सकते हैं, क्योंकि हम दोनों अलग-अलग काम कर सकते हैं. मैं पारी के शुरुआत में गेंदबाजी कर सकता हूँ और स्टार्क डेथ ओवर और बीच के ओवर में गेंदबाजी कर सकते हैं. इसलिए हम एक साथ अलग-अलग रोल निभा सकते हैं.”

जेसन ने रैना के कैच के बारे में बोलते हुए कहा कि

“पोलार्ड ने सच में बहुत ही शानदार फील्डिंग की. उस कैच के बारे में वास्तव में बोलू तो मैं ख़ुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूँ. हमने रैना के खिलाफ रणनीति बनाई थी. अंत के समय में हार्दिक और पोलार्ड ने बहुत ही शानदार खेल दिखाया और हमको अच्छा स्कोर दिया.”

The post जेसन बेहरेनडोर्फ ने कहा मै स्टार्क के साथ मिलकर जीता सकता हूँ ऑस्ट्रेलिया को विश्वकप appeared first on Sportzwiki.