Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रेयस अय्यर ने माना मुंबई इंडियंस हर मामले में भारी पड़ी

नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल मुकाबले में उनकी टीम को खेल के हर विभाग में दोयम साबित किया। दिल्ली को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ 40 रनों से हार मिली। दिल्ली की टीम फिरोजशाह कोटला मैदान पर 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट पर 128 रन ही बना सकी। मैच के बाद अय्यर ने कहा, ‘हमारे लिए घरेलू मैच जीतने जरूरी हैं। हम टॉस हारे और फिर खेल के हर विभाग में पीछे रहे। मुम्बई को इसका श्रेय दिया जाना चाहिए।’ इस सीजन में दिल्ली टीम की यह अपने घरेलू मैदान पर चार मैचों में तीसरी हार थी। 

इस हार पर अय्यर ने आगे कहा, ‘हमने इस विकेट पर 20 रन अतिरिक्त दिए। साथ ही हेथ ओवर्स में हमारी गेंदबाजी चिंता का विषय है।’ दिल्ली की टीम अभी 10 अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम 9 में से छह मैच जीतते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।