मोहम्मद शमी भारत के टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में पिछले 1 साल से सबसे अच्छे तेज गेंदबाज रहें हैं. शमी इस समय आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. अपने अच्छे प्रद्रर्शन के कारण ही शमी भारत के लिए वर्ल्ड कप के लिए मुख्य गेंदबाज बन गये हैं.
कोलकाता पुलिस से क्लीनचिट मिलने के बाद पहली बार इस विवाद पर बोले

हसीन जहाँ से हुए विवाद पर पिछले महीने कोलकाता पुलिस से क्लीनचिट मिलने के बाद मोहम्मद शमी ने पहली बार अपना पक्ष रखा
” मुझे उम्मीद है ये सब जल्द ही खत्म हो जायेगा. इस विवाद पर जो भी फैसला आएगा. उसका सामना करने को मैं तैयार हूँ. मेरे लिए सब कुछ क्रिकेट ही है.”
“अगर क्रिकेट मेरे जिन्दगी में है तो मेरे पास सब कुछ हैं. क्रिकेट ही एकमात्र मेरे लिए सबकुछ हैं. मैं अपने ऊपर लगने वाले आरोपों पर ध्यान नहीं देता हु. जो कुछ भी हो रहा हैं. उसके बारे में मैं बिलकुल भी नहीं सोच रहा.”
“मैं इन विवादों का असर अपने खेल पर नहीं होने देता. इस समय मेरा एक ही लक्ष्य है वो है किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल का खिताब जिताना और उसके बाद मेरा पूरा ध्यान भारत के लिए वर्ल्ड कप में अच्छा प्रद्रर्शन करने पर होगा.”
मैं यहाँ तक बहुत मुश्किल से पंहुचा हूँ
शमी ने मार्च 2018 में कहा था कि
” मैंने यहाँ तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की हैं. जो परेशानी मैंने पिछले 18 महीने से उठाई हैं. उसको मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता. मैं बहुत नकरात्मक सोचने लगा था. मेरे लिए क्रिकेट ही एकमात्र चीज़ बची थी. मैं और मेरा परिवार इस विवाद से जूझ रहा था.”
” मुझे हमेशा से लगता है की यदि आपका परिवार खुश रहता हैं तो आप देश के लिए निश्चिंत होकर खेल सकते हैं. परिवार से बात करने के बाद मुझे अहसास हुआ, कि आज जो भी मेरे पास हैं उसकी एकमात्र वजह क्रिकेट ही हैं. इसलिए मुझे अपना पूरा ध्यान बस क्रिकेट पर लगाना चाहिए”
वर्ल्ड कप के लिए कर रहा खास तैयारी
शमी ने आने वाले वर्ल्ड कप पर बात करते हुआ कहा कि
” मैं इस समय अच्छे रिदम से गेंदबाजी कर रहा हु. मैंने अपने स्पीड और फिटनेस पर बहुत काम किया हैं. सभी लोगों का हम लोगों से बहुत उम्मीदें हैं. हम उस उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. अगर आप देखे तो मैंने पिछले 2 साल में बहुत कम एकदिवसीय और टी20 मैच खेलें हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post पत्नी के साथ विवाद पर खुलकर बोले मोहम्मद शमी, भावुक होकर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.

