Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैंपशर काउंटी से जुड़ने वाले पहले भारतीय बने अजिंक्य रहाणे

नयी दिल्ली
भारतीय टेस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इंग्लिश काउंटी हैंपशर से जुड़ने वाले पहले भारतीय बन गये हैं और वह मई से जुलाई तक इस टीम की तरफ से आठ काउंटी मैचों में भाग लेंगे। हैंपशर काउंटी ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर रहाणे को अनुबंधित करने की घोषणा की। वह दक्षिण अप्रच्च्ीका के एडेन मार्कराम की जगह लेंगे जो विश्व कप से पहले अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। रहाणे ने हैंपशर से जुड़ने वाला पहला भारतीय क्रिकेटर बनने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं हैंपशर की तरफ से खेलने वाला पहला भारतीय बनने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा और हमारी टीम जीत दर्ज करेगी। मैं बीसीसीआई का खेलने की अनुमति देने के लिये आभार व्यक्त करता हूं। रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य हैं और बीसीसीआई चाहता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पहली श्रृंखला में भाग लेने से पहले टेस्ट विशेषज्ञ काउंटी चैंपियनशिप में खेलें।