12वें आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया गया है। चयन समिति ने ऋषभ पंत को इस विश्व कप में जगह नहीं दी है और उनकी जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। इस टीम में तीन तेज गेंदबाज, दो स्पिन गेंदबाज, 4 ऑलराउंडर और 6 बल्लेबाज को शामिल किया है।इस टीम में चुने गए कुछ खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके दिखा रहे हैं,लेकिन पंत को टीम में शामिल नहीं करने पर भी हैरानी हुई है।
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, एमस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, मो. शमी, रवींद्र जडेजा
वर्ल्ड कप- 2019 में टीम इंडिया का शेड्यूल
पहला मैच भारत बनाम साउथ अफ्रीका, साउथेम्प्टन - 5 जून
दूसरा मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल - 9 जून
तीसरा मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड, ट्रेंट ब्रिज - 13 जून
चौथा मैच भारत बनाम पाकिस्तान, ओल्ड ट्रैफर्ड - 16 जून
पाचवां भारत बनाम अफगानिस्तान, साउथेम्प्टन - 22 जून
छठा मैच भारत बनाम वेस्टइंडीज, ओल्ड ट्रैफर्ड - 27 जून
सातवां मैच भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन - 30 जून
आठवां मैच भारत बनाम बांग्लादेश, एजबेस्टन - 2 जुलाई
अंतिम मैच भारत बनाम श्रीलंका, लीड्स - 6 जुलाई
इस विश्व कप का पहला सेमीफाइल मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा और फाइनल मैच 14 जुलाई को होगा।
9 जुलाई: सेमीफाइनल 1, ओल्ड ट्रैफर्ड
11 जुलाई: सेमी-फाइनल 2, एजबेस्टन
14 जुलाई: फाइनल, लॉर्ड्स
Herald