ये आईपीएल अभी तक कई विवादों से भरा रहा हैं. इस आईपीएल में मांकडिंग विवाद, नो बॉल विवाद और अब धोनी का मैदान में जाकर अंपायरों के साथ बहस जैसे विवाद हुयें हैं. महेंद्र सिंह धोनी और अंपायरों के बहस वाला ये विवाद अब क्रिकेट जगत में बहुत बड़ा चर्चा का विषय बन गया हैं.
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में हुआ था विवाद

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन स्टोक्स के 28 और श्रेयस गोपाल के 7 गेंदों में 19 रनों की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बहुत खराब रहीं और पहले 6 ओवर में 4 विकेट खोकर मात्र 24 रन बनाये, लेकिन उसके बाद कप्तान धोनी और अंबाती रायडू ने चेन्नई की पारी को सँभालते हुए लक्ष्य के करीब ले गये. जीत से कुछ रन दूर रायडू ने 57 रन बनाकर अपना विकेट गँवा दिया. महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस मैच में 58 रन बनाये और 4 विकेट से चेन्नई ने मैच जीत लिया.
चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा विवाद

चेन्नई को पारी के आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरुरत थी. बेन स्टोक्स के इस ओवर की पहली गेंद पर रवीन्द्र जडेजा ने छक्का जड़ दिया. दूसरी गेंद स्टोक्स ने नो बॉल डाली जिस पर एक रन आया. धोनी ने फ्रीहिट गेंद पर 2 रन बनाये. जिसके बाद स्टोक्स ने धोनी को बोल्ड कर दिया. अब चेन्नई को जीत के लिए 3 गेंदों में 8 रनों की जरुरत थी. स्टोक्स द्वारा फेंकी गयी गेंद को पहले अंपायर ने नो बॉल दिया और उसके बाद दुसरे अंपायर के मना करने पर नो बॉल नहीं दिया. इस घटना पर महेंद्र सिंह धोनी भड़क गये और सीधे मैदान पर जाकर अंपायरों से बहस करने लगे. जिसके बाद भी अंपायर ने गेंद को नो बॉल नहीं दिया. हालांकि मैच में सेंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ कर मैच चेन्नई सुपर किंग्स को जीता दिया.
क्रिकेट दिग्गज कर रहें हैं धोनी की आलोचना

इस विवाद के बाद कई क्रिकेट दिग्गजों ने महेंद्र सिंह धोनी ने आलोचना की और उनपर 2 मैच का बैन करने को कहा जिनमे पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग का नाम भी शामिल हैं. सहवाग के इसी बयान के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी माइकल वॉन ने भी सहवाग का समर्थन किया हैं और धोनी पर 2 मैच बैन का भी समर्थन किया. बीसीसीआई ने हालांकि धोनी पर केवल मैच फीस का 50% जुर्माना ही लगाया हैं.
यहाँ देखें माइकल वॉन का ट्वीट
So @virendersehwag has just said on @cricbuzz that MS Dhoni should have been given a 2 game ban for storming onto the pitch .. I couldn’t agree more .. it’s exactly what should have happened to send a message to all players that what he did was totally unacceptable !! #IPL2019
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 13, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post वीरेन्द्र सहवाग के साथ माइकल वॉन ने जताई सहमति कहा धोनी पर लगना चाहिए इतने मैच का बैन appeared first on Sportzwiki.