चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए आज के मुकाबले में चेन्नई ने एकतरफा मैच अपने नाम कर लिया. आज के मुकाबले में चेन्नई की टीम ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करने आई कोलकाता की टीम चेन्नई के गेंदबाजों के सामने टीक ही नहीं पाई. इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी की.
इसके बाद जब बल्लेबाजी करने चेन्नई की टीम आई तब उनके दो बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए. इसके बाद फाफ डु प्लेसिस और अंबाती रायडू ने अपने बल्ले से आराम-आराम से लक्ष्य के पास ले गए. इस सीजन में सुरेश रैना का बल्ला एकदम नहीं चला है. केदार जाधव ने आखिरी में आकर कुछ अच्छे शॉट लगाए.
मैन ऑफ द मैच दीपक चाहर ने मैच के बाद कही ये बात

आज पहले ही ओवर से इस खिलाड़ी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने मैच में तीन विकेट अपने नाम किए. इस सीजन ये गेंदबाज लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहा है.
उन्होंने कहा,
“मुझे लगता है कि मुझे पता था कि हम चेन्नई में बहुत सारे मैच खेलने जा रहे हैं. इसलिए, मैंने अपनी धीमी गेंद और यॉर्कर पर काम किया. मैं टीटी खेलते समय एमएस के साथ ड्रेसिंग रूम में बहुत समय बिताता हूं और मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है. ब्रावो के चोटिल होने से मुझे डेथ ओवर में गेंदबाजी करने का मौका मिला है”

जिस तरह की गेंदबाजी ये खिलाड़ी कर रहा है. विश्व कप के लिए भी चौथा तेज गेंदबाज ये खिलाड़ी बन सकता है. चेन्नई की तरफ से डु प्लेसिस ने नाबाद 43 रन की पारी खेली. उनके अलावा वॉटसन 17 रन, रैना 14 रन, रायडू 21 रन और केदार जाधव ने नाबाद 8 रन बनाए. चेन्नई को शुरुआत में सुनील नरेन ने दो झटके दिए. उन्होंने शेन वॉटसन और सुरेश रैना को पवेलियन भेजा.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मैन ऑफ द मैच दीपक चाहर ने धोनी के लिए कही ऐसी बात, जीत लिया करोड़ों भारतीयों का दिल appeared first on Sportzwiki.