Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उमर अकमल को वापसी के साथ ही लगा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये काम करने के लिए पीसीबी ने लगाया जुर्माना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को विवादों में रहने की एक आदत सी हो चुकी है। हर दिन कोई ना कोई खिलाड़ी किसी तरह से अपने आपको विवादों में ला ही देता है। लंबे समय के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम में लौटने वाले उमर अकमल फिर से विवादों में आ गए हैं।

वापसी के साथ ही फिर से उमर अकमल आए विवादों में

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज उमर अकमल अक्सर ही विवादों में रहते हैं और उन्हें इसी कारण से पाकिस्तान की टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी लेकिन हाल ही में उन्हें पाकिस्तान की टीम में मौका मिला।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूएई में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में उमर अकमल को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने लंबे समय के बाद वापसी का मौका दिया। और वो पांचों वनडे मैचों में खेलने में कामयाब रहे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे के बाद लेट-नाइट आउट के कारण जुर्माना

इस दौरान उमर अकमल का प्रदर्शन भी ठीक-ठाक रहा लेकिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी वनडे मैच में उमर अकमल फिर से मुश्किलों में तब आ गए जब उन्हें लेट नाइट आउट के कारण जुर्माना लगाया गया।

लेट नाइट आउट के कारण उमर अकमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ ही फटकार भी लगाई। इसके बाद उमर अकमल ने खुद एक वीडियो जारी करते हुए अपने इस अपराध के लिए माफी मांगी।

पीसीबी ने उमर अकमल की माफी पर जतायी खुशी

उमर अकमल को लेकर पीसीबी ने कहा कि “मुझे खुशी है कि अकमल को अपनी गलती का अहसास हो गया है और उन्होंने अपने इस अपराध को स्वीकार भी किया है और माफी भी मांगी है। जो स्पष्ट रूप से अव्यवहारिक था और किसी तरह से अनदेखा नहीं किया जा सकता है।”

“पीसीबी अपने खिलाड़ियों के उच्च स्तर की प्रतिबद्धता और प्रोफेशनलिज्म की उम्मीद करता है। और ये कार्रवाही उन्हें अपनी गलती के समय को याद दिलाने के लिए है। किसी भी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त या स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post उमर अकमल को वापसी के साथ ही लगा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये काम करने के लिए पीसीबी ने लगाया जुर्माना appeared first on Sportzwiki.