चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में मैदान में चले गये थे। मैच के अंतिम ओवर में गेंद कमर से ऊपर होने के बावजूद अंपायर ने नो बॉल नहीं दिया था। धोनी डग आउट में थे, लेकिन आपत्ति जताते हुए हुए मैदान में आ गये थे। इसके बाद धोनी की जमकर आलोचना भी हुई।
धोनी पर लगा फाइन

इस घटना के बाद महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया था। आईपीएल की नियम के मुताबिक उनका उनपर मैच फीस का 50% का जुर्माना लगाया गया था। इसकी भी काफी आलोचना हुई।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिक्कत गेंदबाज बिशन सिंह बेदी ने इतनी कम सजा देने की वजह से आईपीएल के अधिकारीयों को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने अधिकारियों को डरपोक भी कहा था।
वीरेंद्र सहवाग ने दिया बयान

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस मुद्दे पर अपना बयान दिया। उनके अनुसार भी धोनी को काफी कम सजा मिली और वह सस्ते में छूट गये। क्रिकबज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा
“मैंने उन्हें भारतीय टीम के लिए कभी गुस्सा करते हुए नहीं देखा है। वह चेन्नई के लिए कुछ ज्यादा ही इमोशनल हो गये हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें ग्राउंड में आना चाहिए था क्योंकि दो बल्लेबाज अंपायर से बात कर रहे थे। शायद धोनी थोड़ा सा सस्ते में छूट गये।”
गलत उदाहरण जाता है

वीरेंद्र सहवाग के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी पर एक या दो मैचों का बैन लगाना चाहिए था। ऐसा नहीं होने से कोई और कप्तान भी ऐसे ही मैदान में घुस सकता है। वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा
“उनपर एक या दो मैच का बैन लगाना चाहिए था। अगर ऐसा हुआ तो कल कोई और कप्तान भी ऐसे घुस सकता है। जाकर अंपायर से सवाल कर सकता है तो फिर अंपायर की वैल्यू क्या रही। मैच रेफरी को बैन लगाकर उदाहरण सेट करना चाहिए था।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post किसने कहा “महेंद्र सिंह धोनी सस्ते में छूट गए, उनपर एक या दो मैच का बैन लगाना चाहिए था” appeared first on Sportzwiki.