खेल डेस्क।आईपीएल के 12वें सीजन के 41वें मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। इस जीत के साथ चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है और अब वह 16 अंकों के साथ टॉप पर है। हैदराबाद के 176 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी चेन्नई ने 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई अंक तालिका में नंबर 1 एक होने के साथ प्लेऑफ में भी लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है।
चेन्नई की इस जीत के हीरो रहे शेन वॉटसन जिन्होंने 53 गेंदों में 96 रनों की तुफानी पारी खेलकर टीम को आसानी से मैच जीतवा दिया। इसके साथ सुरेश रैना और अंबाती रायडू ने वॉटसन का अच्छा साथ दिया और अच्छी साझेदारी से यह मैच चेन्नई के पाले में आया है। इस हार के बाद हैदराबाद की परेशानी बढ़ गई है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आने वाले मैचों में उसे जीत हासिल करनी होगी।
वॉटसन ने 53 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्के लगाए और वह सीजन के अपने पहले शतक से केवल 4 रन से चूक गए। मैच में हैदराबाद के सबसे शानदार गेंदबाज संदीप शर्मा और राशिद खान बहुत मंहगे साबित हुए और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वॉर्नर ने एक फिर अपने बल्ले से दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है।
Herald