15 अप्रैल को भारत की विश्व कप 2019 की टीम का चयन होना हैं. भारत की विश्व कप टीम के चयन के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में तीन ऐसे खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिन्हें भारतीय टीम के चयनकर्ता विश्व कप 2019 में मौका देकर सभी को चौंका सकते हैं. बता दें, कि यह तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2019 में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2019 में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह अबतक इस आईपीएल में 7 मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 35.83 की औसत से 215 रन बनाये हुए हैं.
श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं. वह नंबर-4 में खेलने की क्षमता रखते हैं. भारत को भी विश्व कप 2019 के लिए नंबर-4 के खिलाड़ी की जरुरत भी हैं, इसलिए भारतीय टीम के चयनकर्ता श्रेयस अय्यर को विश्व कप 2019 की टीम में मौका देकर सभी को चौंका सकते हैं.
दीपक चाहर

दीपक चाहर ने आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपने खेले 12 मैचों में 7.28 की शानदार इकॉनामी रेट से 10 विकेट हासिल किये थे.
इस आईपीएल में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी हैं. वह अब तक अपने खेले 7 मैचों में 10 विकेट हासिल कर चुके हैं. जिसमे उनका इकॉनामी रेट मात्र 6.29 का रहा हैं. भारतीय टीम के चयनकर्ता इन्हें भी विश्व कप 2019 की टीम में मौका देकर चौंका सकते हैं.
नवदीप सैनी

नवदीप सैनी एक प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज है. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम में मौका मिला था. हालाँकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था.
आईपीएल 2019 में उन्होंने अबतक शानदार तेज गेंदबाजी की है. वह इस सीजन 5 मैचों में 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, लेकिन इस दौरान उनका इकॉनामी रेट मात्र 7.85 का रहा हैं. उनकी शानदार गेंदबाजी देखते हुए चयनकर्ता उन्हें विश्व कप 2019 की टीम में मौका देकर चौंका सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इन तीन भारतीय खिलाड़ियों को विश्व कप टीम में मौका देकर चौंका सकते हैं चयनकर्ता appeared first on Sportzwiki.