Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद की जीत में डेविड वार्नर ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

खेल डेस्क। करिश्माई लेग स्पिनर राशिद खान (17 रन पर दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर (50) तथा जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 61) की अर्धशतकीय पारी की सहायता से सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार रात गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल-12 के मुकाबले में 6 विकेट से शिकस्त दी।

मलिंगा नहीं, ये क्रिकेटर होगा विश्व कप में श्रीलंका टीम का कप्तान, चार साल से नहीं खेला है एकदिवसीय मैच

नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना इस मुकाबले में उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स हैदराबाद के गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में पांच विकेट पर केवल 132 रन ही बना सकी। इसके जवाब में डेविड वार्नर तथा जॉनी बेयरस्टो की शानदार पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 16.5 ओवर में 4 विकेट पर 137 रन बनाकर जीत हासिल की। इस पारी के माध्यम से डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल में तीन हजार रन ही पूरे किए।

डेविड वार्नर तथा जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 66 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। डेविड वार्नर ने केवल 25 गेंदों में 10 चौकों की सहायता से 50 रन बनाए। डेविड वार्नर ने आईपीएल में 42वां अर्धशतक बनाया। वहीं बेयरस्टो ने 44 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की सहायता से नाबाद 61 रन बनाए। उन्होंने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले वाटसन और फॉफ डु प्लेसिस नेचेन्नई को अच्छी शुरुआत दी। डु प्लेसिस ने 31 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 और शेन वाटसन ने 29 गेंदों में 31 रन बनाए।