खेल डेस्क। आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं किया गया है। इस बात से निराश अजिंक्या रहाणे अब इंग्लिश काउंटी टीम हैंपशायर से जुड़ गए हैं। वह इस टीम से जुडऩे वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। अब रहाणे इस टीम की ओर से मई से जुलाई तक आठ काउंटी मैच खेल सकेंगे।
हार के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम दर्ज हो गया आईपीएल-12 का ये बड़ा रिकॉर्ड
काउंटी टीम हैंपशायर ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर इस प्रकार की जानकारी दी है। हैंपशायर ने रहाणे को अनुबंधित करने की घोषणा की। भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य अजिंक्या रहाणे अब दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम की जगह हैंपशायर टीम में शामिल होंगे। एडेन मार्कराम का दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम में चयन हुआ है। इसी कारण वह इस टूर्नामेंट से पहले अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे।
ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बने सौम्य सरकार, विश्व कप के लिए विरोधी टीमों को चेताया
रहाणे ने हैंपशायर से जुडऩे पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस टीम की ओर से खेलने वाला पहला भारतीय बनने को लेकर उत्साहित हूं। रहाणे ने काउंटी क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा कि मैं इसमें अच्छा प्रदर्शन करूंगा और हमारी टीम जीत दर्ज करने में सफल रहेगी। रहाणे ने काउंटी क्रिकेट में खेलने की अनुमति देने के लिए बीसीसीआई का आभार भी व्यक्त किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड चाहता है कि दाएं हाथ के अजिंक्या रहाणे वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पहली शृंखला में हिस्सा लेने से पहले काउंटी चैंपियनशिप में खेलें।