Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूके शेन वाटसन

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन (96) की अर्धशतकीय पारी की सहायता से चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल-12 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से शिकस्त देकर अंक तालिका में एक बार फिर से पहले स्थान पर जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने प्ले ऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने मनीष पांडे (नाबाद 83) और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (57) के अर्धशतकों की सहायता से तीन विकेट पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में वाटसन की शानदार पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर जीत हासिल की।

हालांकि इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वाटनस आईपीएल में अपना पांचवां शतक बनाने से चूक गए। वाटसन ने 53 गेंदों पर 96 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने नौ चौके और छह छक्के। अगर वह शतक लगाने में सफल हो जाते तो वह इस मामले में विराट कोहली की बराबरी कर लेते। विराट कोहली ने आईपीएल में पांच शतक लगाए हैं।

शेन वाटसन ने बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना (38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 और अंबाती रायुडू (21) के साथ तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मनीष पांडे ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 49 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के मारे।चेन्नई सुपरक्सिं की यह 11 मैचों में आठवीं जीत है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 10 मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है।