Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीच के ओवरों में विकट नहीं निकालने का खमियाता भुगतना पड़ा : केन विलियम्सन

जयपुर
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से सात विकेट से मिली शिकस्त के बाद कहा कि उनकी टीम बीच के ओवरों में पर्याप्त विकेट नहीं ले पायी जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स की टीम सनराइजर्स को हराकर प्लेआॅफ की दौड़ में बनी हुई है। विलियम्सन ने कहा कि मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं निकाल पाये, जैसा उन्होंने हमारी बल्लेबाजी के समय किया था। हम अपनी बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवरों में लय हासिल नहीं कर सके। विलियम्सन ने कहा कि उन्हें लगा कि राजस्थान रायल्स के लिए 170 रन का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि हम हालांकि 10 रन और बनाना चाहते थे। अगर हमनें राजस्थान की पारी की शुरुआत में विकेट चटकाये होते तो उनके लिए लक्ष्य को हासिल करना काफी मुश्किल होता। हम ऐसा नहीं कर सके और राजस्थान को अच्छे खेल का फायदा हुआ।