खेल डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के बीच रविवार को खेले गए आईपीएल-12 के मैच में कई रिकॉर्ड बने। मैच में ज्यादा रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बने, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के एक खिलाड़ी के लिए भी ये मैच यादगार बन गया है।
धोनी ने अब आईपीएल में बना डाला ये कीर्तिमान, अगले मैच में छोड़ सकते हैं इस दिग्गज खिलाड़ी को पीछे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के ऑलराउंडर प्रयास राय बर्मन इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बंगाल के इस युवा क्रिकेटर ने 16 साल 157 दिन में आरसीबी की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया है।इससे पहले ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान के नाम दर्ज था। इस अफगानी क्रिकेटर ने 17 साल 11 दिन की उम्र में आईपीएल में पदार्पण किया था।
आईपीएल-12: हैदराबाद-बेंगलुरू मैच में बने ये बड़ेे रिकॉर्ड
वैसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पहले मैच में प्रयास राय बर्मन कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने गेंदबाजी में चार ओवर में 56 लुटाने के बाद बल्लेबाजी में 24 गेंदों में 19 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 शानदार चौके जड़े।
आईपीएल-12: इस कारण मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना
मैच में जॉनी बेयरस्टो (114) और डेविड वार्नर (नाबाद 100) की शतकीय पारियों की सहायता से सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु को 118 रन से शिकस्त दी। हैदराबाद के राजीव गांधी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू 19.5 ओवर में केवल 113 रन पर ही ढेर हो गई।