विश्वकप शुरू होंने में अब सिर्फ 45 दिन रह गये हैं. इस लिए हर टीम अपनी पूरी ताकत के साथ विश्व कप में उतरना चाहती हैं. एक साल के बैन के बाद टीम में वापसी कर रहे डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के आने से ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप टीम चयन करने में और भी समस्या आ गयीं हैं.
वापसी के बाद अच्छा कर रहें हैं वार्नर और स्मिथ

एक साल के बैन के बाद टीम में वापसी कर रहें हैं स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर इस समय आईपीएल में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले डेविड वार्नर ने इस सीजन में 6 मैच खेलकर 349 रन बनाये हैं.
स्टीव स्मिथ ने इस आईपीएल में अभी तक 6 पारियां खेलकर 186 रन बनाये हैं. डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के विश्वकप टीम में खेलने से ऑस्ट्रेलिया टीम में मौजूद 2 खिलाड़ियों को टीम से बाहर जाना होगा. जिससे इन खिलाड़ियों के लिए जगह बन पायें.
हाल में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने किया हैं अच्छा प्रदर्शन

पिछले कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कियां हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना वार्नर और स्मिथ के भारत को भारत में और पाकिस्तान को उसके घरेलु मैदान में जाकर हराया हैं. इस समय की ऑस्ट्रेलिया टीम के सभी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं.
ऑस्ट्रेलिया टीम के मौजूदा कप्तान आरोन फिंच, बल्लेबाज शॉन मार्श, उस्मान खवाजा, एलेक्स कैरी हाल में पाकिस्तान के खिलाफ हुई सीरिज में काफी रन बनाये हैं.
पीटर हैंड्सकॉम्ब और जोश हेजलवुड हो सकतें हैं बाहर

जोस हेजलवुड और पीटर हैंड्सकॉम्ब विश्व कप की ऑस्ट्रेलिया टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पायें हैं. पीटर हैंड्सकॉम्ब ने भारत के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन वो पाकिस्तान के खिलाफ हुई सीरिज में ये खिलाड़ी रन नहीं बना पाया था. जिस कारण ये स्टीव स्मिथ के आने के बाद टीम से बाहर हो सकते हैं.
जोस हेज़लवुड ने भारत के खिलाफ हुई टेस्ट सीरिज के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हैं. जिस कारण वो विश्व कप में टीम का हिस्सा नहीं पाएंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी से पीटर हैंड्सकॉम्ब और जोस हेज़लवुड होंगे ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर appeared first on Sportzwiki.