Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजीत सिंह स्क्वाश टूर्नामेंट के दूसरे दौर में

मुंबई
शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां ओटर्स क्लब वेदांता स्क्वाश ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया। दूसरी वरीयता प्राप्त रणजीत सिंह ने पुरूषों के पहले दौर में सर्गेन गोवेंडर को आसानी से 11-7, 11-4, 11-5 से हराया जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त अभिषेक अग्रवाल ने मंजीत गुप्ता पर 11-5, 11-2, 11-3 से जीत दर्ज की। अन्य मैचों में सौरभ सिन्हा ने अभिषेक थापर को 11-2, 11-8, 7-11, 11-5 और सत्यम कुमार ने रणदित्य पाटिल को 11-7, 11-1, 11-2 से हराया।