अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप से ठीक पहले कप्तान टीम असगर अफगान को हटा दिया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज गुलबदीन नैब को टीम की कमान दी है। बोर्ड का यह फैसला चौंकाने वाला है और इसी वजह से टीम के खिलाड़ियों ने भी इसपर आपत्ति जताई है। इसमें राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
राशिद ने किया ट्वीट

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने असगर अफगान को कप्तान से हटाये जाने पर हैरानी जताई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा
“चयन समिति के सभी सम्मान के साथ, मैं इस फैसले से बहुत असहमत हूं क्योंकि यह गैर जिम्मेदाराना और पूर्वाग्रहपूर्ण है। जैसा कि हमारे सामने क्रिकेट विश्व कप है और असगर अफगान को हमारी टीम कप्तान के रूप में बने रहना चाहिए। टीम की सफलता के लिए उनकी कप्तानी बेहद महत्वपूर्ण है। विश्व कप जैसे मेगा इवेंट में जाने से पहले, कप्तान बदलने से अनिश्चितता पैदा होगी और टीम का मनोबल भी प्रभावित होगा।”
With all the respect to the Selection Committee, I strongly disagree with the decision as it is irresponsible & bias. As we have @cricketworldcup in front of us, Captain #MAsgharAfghan should remain as our team Captain. His captaincy is highly instrumental for team success .(1/2)
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) April 5, 2019
With just months to go for such a mega event like World Cup, changing the captain will cause uncertainty and also team morale will be affected. @ashrafghani @afgexecutive @hmohib( 2/2)
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) April 5, 2019
मोहम्मद नबी भी हैरान

अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल मोहम्मद नबी ने भी इस फैसले पर हैरानी जताई है। अफगान की कप्तानी में टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था। नबी ने ट्विटर पर लिखा
“टीम के एक वरिष्ठ सदस्य होने के नाते और मैंने अफगानिस्तान क्रिकेट के उदय को देखा है। मुझे नहीं लगता कि विश्व कप से पहले कप्तान को बदलने का सही समय है। टीम ने असगर की कप्तानी में अच्छा खेल दिखाया है। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि वह है टीम का नेतृत्व करने के लिए सभी व्यक्ति हैं।”
Being a senior member of the side & having seen the rise of Afghanistan cricket @ashrafghani I don’t think it’s the right time to change the captain before the WC @afgexecutive The team has gelled really well under #Asghar & personally feel he is the right man to lead us @hmohib
— Mohammad Nabi (@MohammadNabi007) April 5, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post असगर अफगान को कप्तानी से हटाए जाने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट में बगावत के सुर, भड़के राशिद और नबी appeared first on Sportzwiki.