Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत के बाद मैन ऑफ द मैच कगिसो राबाडा ने बताया वो नहीं हैं टीम के लीडर, सिर्फ ये है उनकी जिम्मेदारी

आज हुए आईपीएल के सुपर संडे के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स  ने इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की है. दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आज हुए 20वें मुकाबले में 4 विकेट से मात दे दी है.आज हुए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए.

इसका जवाब देते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 150 रनों का टारगेट का पीछा करने में थोड़ी परेशानी हुई. लेकिन टीम  ये मैच जीत गई. उनकी टीम ने 18.5 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 152 रन बना लिए और कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है. कगिसो राबाडा ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए.

मैच के बाद क्या बोले मैन ऑफ द मैच कगिसो राबाडा 

रबाडा ने आज शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए. दिल्ली अपना पिछला मैच हार गई थी. अब इस टीम ने शानदार वापसी की है.

उन्होंने कहा,

“एक टीम के रूप में यह हमारे लिए एक अजीब टूर्नामेंट रहा है. जैसा हमने गेंदबाजी की और टीम के लिए जैसा मैंने काम किया मुझे खुशी है. आप  दैनिक आधार पर,आपके अंदर जो प्रतिभा और सरल कौशल है उसको मैच में  निष्पादित करने का प्रयास करते हैं.”

अपने आप को वापस लाना और इतना शानदार प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है

आज हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लगातार 6 वां मैच हारी है. अब दिल्ली का अगला मुकाबला कोलकाता से 12 अप्रैल को होने वाला है.

“अपने आप को वापस लाना और इतना शानदार प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है और मैं इसे करता हूं. मैं खुद को एक लीडर के रूप में नहीं देखता. अगर लोग कुछ सलाह की तलाश में है, तो मैं हमेशा उनको देने के लिए वहाँ हूँ. मेरे पास पारी के शुरूआती पर और आखिरी के समय शानदार गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी है.”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके

The post जीत के बाद मैन ऑफ द मैच कगिसो राबाडा ने बताया वो नहीं हैं टीम के लीडर, सिर्फ ये है उनकी जिम्मेदारी appeared first on Sportzwiki.