Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आतिशी पारी से हार्दिक पांड्या ने अपने नाम दर्ज करवाए ये बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भले ही इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के महत्वपूर्ण मुकाबले में तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 34 रन से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में मुम्बई के हार्दिक पांड्या अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवाने में सफल रहे।

केकेआर ने आंद्रे रसेल ने (40 गेंद में नाबाद 80 रन) और शुभमन गिल (45 गेंदों पर 76 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की सहायता से 2 विकेट पर 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की आतिशी पारी के बावजूद निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 198 रन ही बना सकी।

हालांकि हार्दिक पांड्या आईपीएल के 12वें संस्करण का सबसे तेज अर्धशतक लगाने में सफल रहे। उन्होंने केवल 17 गेंदों पर ही इस सत्र का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत के नाम दर्ज था। पंत ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था।

वहीं हार्दिक ने मुम्बई इंडियंस की ओर से भी संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक पूरा करनी की उपलब्धि हासिल की। इससे पहले पोलार्ड और ईशान किशन 17-17 गेंदों पर अर्धशतक लगा चुके हैं। हार्दिक ने केवल 34 गेंदों में 91 रन की आतिशी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 9 छक्के लगाए। ये उनका टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है।

इस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने दो हजार रन भी पूरे कर लिए। वह दो हजार रन के साथ सौ विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन चुके हैं। इससे पहले रवीन्द्र जडेजा के नाम ये उपलब्धि दर्ज है। हार्दिक के नाम अब तक 129 टी-20 मैच में 2085 रन दर्ज हो गए हैं। वह 100 विकेट भी हासिल कर चुके हैं।