Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाहरुख के बुलावे पर भारत आ सकते हैं ओजिल

मुंबई, 2 अप्रैल: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल के फुटबालर मेसुत ओजिल को भारत आने का निमंत्रण दिया है।

शाहरुख लंदन में आर्सेनल और न्यूकैसल युनाइटेड के बीच रविवार को खेले गए फुटबाल मैच के बाद ओजिल से मिले थे।

शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ओजिल के साथ एक फोटो भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “आर्सेनल टीम के साथ क्या शानदार शाम रहा। इस स्वागत के लिए मेसुत ओजिल और एमीन गुल्स का शुक्रिया। शानदार मेहमान नवाजी। आपको जल्द ही भारत में देखना चाहता हूं।”

खेल के शौकीन और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख ने प्रीमियर लीग 2018-19 के एक महत्वपूर्ण मैच में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी, जो रविवार रात लंदन के अमीरात स्टेडियम में हुआ था।

जर्मन खिलाड़ी ओजिल ने सुपरस्टार शाहरुख को अपने हॉस्पिटैलिटी बॉक्स में भी आमंत्रित किया था क्योंकि वह अभिनेता के बहुत बड़े प्रशंसक है।

हाल ही में कोल्डप्ले के गायक क्रिस मार्टिन ने अपने ट्विटर हैंडल से शाहरुख को विशेष रूप से संबोधित किया था।

The post शाहरुख के बुलावे पर भारत आ सकते हैं ओजिल appeared first on Sportzwiki.