Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पार्थिव पटेल ने दिखाया टीम के लिए समर्पण, पिता की बीमारी के बाद भी खेल रहे हैं आईपीएल

भारत में क्रिकेट मात्र एक खेल नहीं बल्कि एक धर्म माना जाता हैं. क्रिकेट के लिए लोग बहुत कुछ समर्पण करने को तैयार रहते हैं. फैंस क्रिकेट खिलाड़ियों को बहुत प्यार देते हैं और खिलाड़ी भी क्रिकेट को ख़ुद से बड़ा मानते हुए खेलते हैं. ये बात एक बार फिर से सच साबित हो गयी हैं. जब पार्थिव पटेल ने अपने परिवार की समस्या को बताया.

पार्थिव पटेल के पिता बीमारी से जूझ रहे हैं

इस आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे पार्थिव पटेल ने एक इंटरव्यू में बताया की उनके पिता पिछले कुछ दिनों से ब्रेन हैमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में हैं.

आईपीएल के शुरू होने के पहले पार्थिव पटेल ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करके कहा था कि ” आप सभी लोग मेरे पिता के लिए दुआ करें. वो इस समय ब्रेन हैमरेज जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं.”

पार्थिव पटेल ने इंटरव्यू में कहा कि

” मैं जब भी खेलता हूँ तब मेरे दिमाग में केवल एक ही बात चलती है, कि मैं अपने टीम को इस मैच में कैसे जीत दिलाऊ, लेकिन जैसे ही मैच खत्म होता है. मेरा मन फिर हर समय घर पर ही लगा होता है. दिन के शुरू होते ही मैं डॉक्टर से बात करता हूँ और अपने पिता की तबियत में हो रहे सुधार के बारें में जानता हूँ.”

पत्नी और माँ दे रही हैं मेरा साथ

पार्थिव ने आगे कहा कि

” मुझे अपने पिता की हेल्थ से जुड़े कुछ फैसले लेने होते हैं. मेरी पत्नी और मेरी माँ वहाँ हैं, लेकिन जब भी कुछ पिता की हेल्थ से जुड़े फ़ैसले लेने होते हैं तो वो मैं ही ली हूँ.”

“शुरूआती दिनों में ये समस्या और ज्यादा थी क्योंकी उस समय ये फैसला भी लेना होता था की उनको वेंटीलेटर पर रखना है या नहीं , उनको दी जाने वाली ऑक्सीजन की मात्रा कितनी होंगी. मुझे अभी भी याद हैं जब वो अचानक एक दिन गिरने के बाद 12 दिन तक आईसीयू में थे. उस समय में लगातार 10 दिन तक अस्पताल में ही रहा था.”

“इसी कारण मैंने मुश्ताक अली ट्रॉफी के कुछ मैच भी नहीं खेल पाया था. एक बार जब मैं  खेलता हूँ तो उस समय मैं सिर्फ़ मैच के बारे में ही सोचता हूँ. लेकिन मैच के खत्म होते ही मेरा पूरा ध्यान घर पर ही लगा होता हैं.” 

रॉयल चैलेंजर्स  बैंगलोर के लिए अच्छा खेल रहे हैं पार्थिव 

आईपीएल के शुरुआत में पार्थिव पटेल इस आईपीएल में हिस्सा नहीं लेना चाहते थे लेकिन अपने के बार बार कहने के बाद पार्थिव आईपीएल में खेलने के लिए राजी हुए. इस आईपीएल में अभी तक पार्थिव पटेल ने अपने टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अच्छा प्रदर्शन किया हैं.

पार्थिव ने इस आईपीएल में 6 मैच खेलकर 172 रन बनाये हैं. पार्थिव ने अपने टीम के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा के बारे में बोलते हुए कहा की इस मुश्किल समय में नेहरा ने मेरा बहुत साथ दिया हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post पार्थिव पटेल ने दिखाया टीम के लिए समर्पण, पिता की बीमारी के बाद भी खेल रहे हैं आईपीएल appeared first on Sportzwiki.