Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से पहले वसीम अकरम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर उठाया सवाल, कही ये बात

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की विजेता पाकिस्तान की टीम 27 साल बाद विश्व कप पर कब्जा जमाने के इरादे से इंग्लैंड जाने वाली है। टीम ने सरफराज अहमद की कप्तानी में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। हालाँकि, उसके बाद टीम के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है और वह एशिया कप के फाइनल में भी नहीं पहुँच पाई थी।

फिटनेस पर सवाल

क्रिकेट का खेल काफी तेजी से बढ़ रहा है और खिलाड़ियों की फिटनेस काफी जरूरी होती जा रही है। भारतीय टीम के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन में खिलाड़ियों के फिटनेस का अहम योगदान है।

वहीं एशिया कप में पाकिस्तान की हार की वजह उनकी फिटनेस मानी जा रही थी। यूएई में काफी क्रिकेट खेलने के बावजूद टीम को एशिया कप में हार मिली। उसके बाद अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज में टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई।

वसीम अकरम ने उठाये सवाल

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और विश्व कप 1992 के विजेता टीम के सदस्य वसीम अकरम ने अपनी टीम के फिटनेस पर सवाल खड़े किये हैं। उनके अनुसार टीम के खिलाड़ी ज्यादा बिरयानी खा रहे हैं और यह विश्व कप से पहले फिटनेस के लिए सही नहीं है।

पाकिस्तानी पत्रकार के अनुसार वसीम अकरम ने कहा

“पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अभी भी बिरयानी परोसी जा रही है और आप उन्हें बिरयानी खिलाकर चैंपियन से मुकाबला नहीं करवा सकते।”

23 खिलाड़ी घोषित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से विश्व कप के लिए 23 खिलाड़ियों शॉर्ट कर लिए गये हैं। इन खिलाड़ियों का कैम्प 15 और 16 अप्रैल को नेशनल क्रिकेट एकेडमी लाहौर में लगाया जायेगा। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा 18 अप्रैल को की जाएगी। विश्व कप में टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 मई को अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विश्व कप से पहले वसीम अकरम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर उठाया सवाल, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.