Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से पहले रोहित शर्मा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय क्रिकेटर

खेल डेस्क। पांड्या बंधुओं क्रुणाल (नाबाद 37) और हार्दिक (32) की उपयोगी पारियों के बाद लेग स्पिनर राहुल चाहर (19 रन पर तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-12 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को उसके घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान में गुरुवार रात 40 रन से शिकस्त दी।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर की कातिलाना गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 128 रन पर ही ढेर हो गई। इस जीत के साथ मुंबई नौ मैचों में छठी जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और सुरेश रैना ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 22 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसमें उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

भारत की ओर से बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना (8216 रन) और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (8183 रन) अभी तक टी-20 रन में आठ हजार रन पूरे कर चुके हैं। रोहित ने 307 मैचों की 294 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 118 रन है। वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में भारत की ओर से सर्वाधिक 6 शतक लगा चुके हैं।

रैना ने 311 मैचों की 295 पारियों में और विराट कोहली ने 260 मैचों की 246 पारियों में आठ हजार रन बनाए हैं। वैसे टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। वह अभी तक टी-20 में 379 मैचों की 371 पारियों में 12670 रन बना चुके हैं।