Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के आखिरी चरण में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स को लगेगा झटका

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के अन्तिम चरण में पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लग सकता है।सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इस महीने के आखिर में अपनी आईपीएल टीमों क्रमश: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को छोडक़र दो मई से शुरू हो रहे राष्ट्रीय टीम के अभ्यास शिविर में भाग ले सकते हैं।

इन दोनों खिलाडिय़ों को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाली आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के इन दिग्गज खिलाडिय़ों ने गेंद से छेडख़ानी प्रकरण में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद अपनी राष्ट्रीय टीम में वापसी की है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया से मिली जानकारी के अनुसार वनडे विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम दो मई से ब्रिसबेन में राष्ट्रीय क्रिकेट सेंटर पर अभ्यास करेगी।

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल-12 में अभी तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 रन बना चुके हैं। वहीं स्टीव स्मिथ भी राजस्थान की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स को 30 अप्रैल को आरसीबी से और चार मई को दिल्ली कैपिटल्स से मुकाला खेलना है। वहीं सनराइजर्स दो मई को मुंबई इंडियंस और चार मई को आरसीबी से मुकाबला खेलेगी।

इन दोनों खिलाडिय़ों अलावा तेज गेंदबाज जैसन बेहरेनडोर्फ और हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस भी बीच में ही अपनी आईपीएल टीमों को छोडक़र स्वदेश लौटेंगे। अभी जैसन बेहरेनडोर्फ मुंबई इंडियंस और स्टोइनिस आरसीबी में शामिल हैं। आईसीसी वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने अभियान की शुरुआत एक जून को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी।