Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बटलर को मांकडिंग करने के बाद हो रही आलोचना पर भड़के रविचन्द्रन अश्विन, आईसीसी से लगाई ये गुहार

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज जोस बटलर को मांकडिंग नियम के तहत रन आउट कर दिया था. हालाँकि, इसके लिए रविचंद्रन अश्विन को कई क्रिकेट जानकारों की आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच अश्विन ने आजतक टीवी को दिए गए एक बयान में अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

क्रीज के पीछे रहना बल्लेबाज की जिम्मेदारी

My conscience is absolutely clear on the madding of Butler: Ashwin

रविचंद्रन अश्विन ने आजतक टीवी से बात करते हुए कहा, ”जैसा, कि मैंने उस दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, यह सहज रूप से हुआ, यह कोई योजना नहीं थी. बटलर अगर क्रीज से बाहर जाएगा, तो मुझे उसे आउट करना होगा. हालाँकि, उसने ऐसा चार-पांच बार किया, वह गेंद के होने से पहले ही क्रीज से बाहर चला जा रहा था. 

वे उस दिन मेरी गेंदबाजी के खिलाफ जोखिम नहीं लेना चाहते थे, इसलिए वे लेग साइड गेंद को खेलकर जल्दी से सिंगल लेने की सोच रहे थे और उनकी यही सोच के कारण बटलर बार-बार गेंद खत्म होने से पहले से ही क्रीज से आगे बढ़ रहा था. 

मैंने देखा, कि उसने इसे चार या पांच बार किया है और यह नियमों में है, कि यदि बल्लेबाज अपनी क्रीज से बाहर जाता है, तो आप उसे रन आउट कर सकते हैं. क्रीज के पीछे रहना बल्लेबाज की जिम्मेदारी है.”

मैंने सिर्फ खेल के नियमों का फायदा उठाया

Rules relating to 'Mankanding' should be clear: Butler

रविचंद्रन अश्विन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं क्या सोचता हूँ और मेरी अंतरात्मा क्या बोलती है? मेरी अंतरात्मा स्पष्ट है, कि यह खेलों के नियमों में है.

जो लोग मुझे अच्छी तरह जानते हैं, वे जानते हैं कि मैं कभी कुछ अवैध नहीं करूँगा. आप यह नहीं कह सकते कि अश्विन इस वजह से खलनायक हैं.

क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को भी खलनायक बताएंगे, जिसने एक ओवर में 30 रन दिए हों. आप क्रिकेट के नियमों का पालन करते हुए किसी भी खिलाड़ी को खलनायक नहीं बता सकते हैं.

खेल में जो भी नियम है, मैंने उसका फायदा उठाया. मैं इनकार नहीं कर रहा हूं, कि मैंने ऐसा किया है, लेकिन यह नियम में है.”

अगर नियम ‘स्पोर्ट्समैनशिप’ फिट नहीं, तो हटा देना चाहिए 

रविचंद्रन अश्विन ने ‘स्पोर्ट्समैनशिप’ की बात करते हुए आगे कहा, “यदि कोई इसे पसंद नहीं करता है, और आपको लगता है कि यह क्रिकेट में स्पोर्ट्समैनशिप ’में फिट नहीं है, तो आपको नियम को हटा देना चाहिए.

जब गेंदबाजों के लिए पैर की लाइन बनी हुई है, तो बल्लेबाज की लिए भी वह रेखा बनी हुई हैं. इस नियम के तहत बल्लेबाज को क्रीज में रहना चाहिए.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बटलर को मांकडिंग करने के बाद हो रही आलोचना पर भड़के रविचन्द्रन अश्विन, आईसीसी से लगाई ये गुहार appeared first on Sportzwiki.