कोलकाता, 13 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम के युवा बल्लेबाज सुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं।
कार्तिक की टीम को शुक्रवार रात यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में सात विकेट से हार झेलनी पड़ी। गिल ने मुकाबले में 39 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली थी।
मैच के बाद कार्तिक ने कहा, “वह कठिन परिस्थितियों में शांत रहते हैं जोकि एक बेहतरीन स्किल है। उन्होंने हमारे लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।”
कार्तिक ने कहा, “वह जानते हैं कि जब भी मौका होगा उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए ऊपर भेजा जाएगा। अगर ऐसा नहीं भी होता है तो वह नंबर-7 पर बल्लेबाजी करके और टीम को जीत दिलाकर खुश हैं। मैं समझता हूं कि हमने उन्हें यह सभी चीजें बता दी थी और वह इससे खुश हैं।”
कोलकाता आठ अंकों के साथ आईपीएल की तालिका में फिलहाल, दूसरे पायदान पर बना हुआ है।
The post गिल कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं : कार्तिक appeared first on Sportzwiki.