Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप: भारतीय टीम घोषित, कार्तिक, जडेजा और विजय शंकर को मिली जगह, इन खिलाडिय़ों का टूटा दिल

खेल डेस्क। बीसीसीआई की चयन समिति ने इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली को सौंपी गई है।

आईपीएल के आखिरी चरण में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स को लगेगा झटका

जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। 15 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और रवीन्द्र जडेजा को भी शामिल किया गया है। टीम में पांच बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, तीन ऑलराउंडर, दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है।

विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, इन दो दिग्गजों को नहीं मिली जगह, ये होंगे टीम के कप्तान

टीम में दिनेश कार्तिक के साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी को भी जगह मिली है। पिछले विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी ने ही की थी। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

भारतीय टीम में ऑलराउंडर विजय शंकर को भी शामिल किया गया है। जबकि युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत और अबांटी रायुडू की अनदेखी की गई है। इसके साथ ही इस बार पंत और रायुडू का विश्वकप खेलने का सपना टूट गया है।इस टूर्नामेंट में भारतीय अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल से पहले नौ मैच खेलेगी।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और रवीन्द्र जडेजा।